बरकिग नयज - Breaking News Hindi-logo

बरकिग नयज - Breaking News Hindi

0 Favorites

इस सेगमेंट के ज़रिये आप तक सबसे पहले खबर पहुंचाई जाती है.

Location:

United States

Description:

इस सेगमेंट के ज़रिये आप तक सबसे पहले खबर पहुंचाई जाती है.

Language:

Hindi


Episodes
Ask host to enable sharing for playback control

38: 1984 सिख दंगा : कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्र कैद

12/18/2018
1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई। उन पर आपराधिक साजिश और दंगा भड़काने का आरोप है। इस मामले में उन्हें निचली अदालत से राहत मिली थी। कोर्ट ने सज्जन को 31 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सज्जन के अलावा तीन दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। अभियोजन के वकील एचएस फूलका और अकाली नेता मानजिंदर सिंह सिरसा ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि सज्जन और जगदीश टाइटलर को मौत की सजा मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने गांधी परिवार को भी कोर्ट में खींचने और जेल पहुंचाने की बात कही।

Duration:00:06:52

Ask host to enable sharing for playback control

37: Breaking news : सुषमा स्वराज का बड़ा एलान नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव

11/22/2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विदेश मंत्रालय का जिम्मेदारी संभालने वाली केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है. सुषमा स्वराज ने कहा है कि वो 2019 की लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी लेंगी. सुषमा स्वराज ने बातें इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए कही है. आपको बता दें कि सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ती है. मौजूदा समय में वो विदिशा से ही सांसद है. सुषमा स्वराज के आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने के फैसले ने कार्यकर्ताओं को हैरान कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करा दिया है. लोकसभा चुनाव न लड़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनके स्वस्थ्य कारण बताया जा रहा है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य पिछले कई महीनों से ठीक नहीं चल रहा है, जिसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल भी जाना पड़ा था. कयास ये भी लगाया जा रहा है की भारतीय जनता पार्टी अब उन्हें राज्यसभा से सांसद बनाएगी. सुषमा

Duration:00:09:14

Ask host to enable sharing for playback control

36: मराठाओं को मिलेगा आरक्षण, सीएम फडणवीस की घोषणा

11/16/2018
महाराष्ट्र में मराठों को जल्द ही आरक्षण दिया जा सकता है. सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके साफ संकेत दिए हैं. महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को सीएम फडणवीस ने कहा कि जो 26 तारीख को आंदोलन की योजना बना रहे हैं, उनको अब एक दिसंबर को जश्न की तैयारी करनी चाहिए. माना जा रहा है कि राज्य सरकार एक दिसंबर से पहले मराठा आरक्षण की घोषणा कर सकती है.

Duration:00:03:23

Ask host to enable sharing for playback control

35: मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका , सीएम शिवराज के साले कांग्रेस में हुए शामिल

11/5/2018
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गए है. बताया जा रहा है कि बीजेपी से वारासिवनी इलाके से विधानसभा टिकट की मांग कर रहे संजय सिंह को जब टिकट नहीं दिया गया तब उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया. आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में संजय सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली है.

Duration:00:07:39

Ask host to enable sharing for playback control

34: मालेगाव ब्लास्ट 2008 : साध्वी प्रज्ञा सिंह और कर्नल पुरोहित के खिलाफ आतंकी हमले की धाराएँ तय

10/31/2018
एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने आज साल 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए है. सभी सातों लोगों पर हत्या और आतंकी षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है. कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा सिंह के अलावा इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है. इन सब पर UAPA धारा 18 और 16 के अलावा 302, 307 के तहत आरोप लगाए गए है. वहीं सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है. अब इस मामले में अगली तारीख 2 नवंबर को है.

Duration:00:03:45

Ask host to enable sharing for playback control

33: पुलिस ने अरुण फरेरा और वेरनॉन गोंसाल्वेस को किया गिरफ्तार,मोदी की हत्या की साजिश

10/27/2018
आज पुणे कोर्ट ने अरुण फरेरा, वेरनॉन गोनसाल्विस और सुधा भारद्वाज की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. जिसके बाद पुणे पुलिस ने फरेरा को गिरफ्तार कर लिया है और गोनसाल्विस की गिरफतारी के लिए उनके घर पहुंच गई है. इन सभी को सुप्रीम कोर्ट ने घर में नज़र बंद रखने का आदेश दिया था. दरसअल, भीमा कोरेगांव हिंसा में 29 अगस्त को पुणे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था. जिसके चलते इन सभी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी और इसे राजनितिक षड्यंत्र बताया था. याचिका में आरोप लगाया गया कि गिरफ्तारी का मकसद राजनीतिक है. पुलिस सत्ताधारी पार्टी विरोधी विचारधारा रखने वाले बुद्धिजीवियों को निशाना बना रही है. इस याचिका को सुनते हुए 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पुलिस को गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर लेने से रोक दिया था. कोर्ट ने कहा कि फिलहाल इन लोगों को उनके घर पर ही नजरबंद रखा जाए.

Duration:00:05:39

Ask host to enable sharing for playback control

32: 2019 लोकसभा चुनाव: बिहार में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी-जेडीयू

10/27/2018
नई दिल्ली में शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात की. अमित शाह ने मुलाक़ात के बाद बताया कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने आगामी 2109 के लोकसभा चुनाव बराबर सीटों पर लड़ने का फैसला किया है. सीटों को दो-तीन दिनों में ऐलान किया जाएगा जबकि गठबंधन की बाकी सीटें लोजपा और रालोसपा को साझा करेंगे.

Duration:00:07:13

Ask host to enable sharing for playback control

31: मुंबई बड़ा हादसा समंदर में पलटी हुआ स्पीड बोट, बोट में सवार थे महाराष्ट्र के मुख्य सचिव

10/25/2018
मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है, समंदर में स्पीड बोट जो है डूब गई. मिली जानकारी के अनुसार कोस्ट गॉर्ड के इस बोट में कुल 25 लोग सवार थे. जो समंदर के अंदर बन रहे शिव स्मारक के पहले पूजन में शामिल होने के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस बोट में महाराष्ट्र के अधिकारी भी सवार थे, जिसमे महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी भी शामिल है.

Duration:00:04:47

Ask host to enable sharing for playback control

30: आतंकियों के निशाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , दिल्ली पुलिस को ईमेल पर धमकी

10/15/2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के ज़रिये दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को मिली है. जानकारी के मुताबिक इस ईमेल नवंबर 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई. दिल्ली पुलिस ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है. अब तक की जांच के मुताबिक, ईमेल पूर्वोत्तर के एक राज्य से आने का शक है. हांलाकि अभी तक किसी शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. दिल्ली पुलिस की टीमें ईमेल भेजने वाले की तलाश में है.

Duration:00:01:43

Ask host to enable sharing for playback control

29: चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर करती है काम , कांग्रेस का बड़ा आरोप

10/8/2018
पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर आज दोपहर साढ़े 12 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग आज प्रेस कांफ्रेंस करने वाला था था जिसका वक़्त बदल कर 3 बजे कर दिया गया है. प्रेस कांफ्रेंस के टाइम बदलने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है और कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में 2 बजे आज सभा है जिसके चलते चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस का वक़्त बदल दिया है. आपको बता दें की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के राजस्थान के दौरे पर है. और अजमेर में आज दोपहर 2 बजे चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे. भाजपा उनकी सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है. प्रधानमंत्री मोदी की सभा के जरिए भाजपा प्रदेश में चुनावी प्रचार का आगाज करेगी. सीएम वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का समापन करने आ रहे मोदी अजमेर में सभा के बाद प्रदेश में दो माह के अंदर करीब दस सभाएं करेंगे. प्रधानमंत्री शनिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कायड़ विश्राम स्थली केे पास ही बनाए गए हैलीपेड पर उतरेंगे.

Duration:00:02:30

Ask host to enable sharing for playback control

28: 5 रूपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

10/5/2018
5 रूपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

Duration:00:08:16

Ask host to enable sharing for playback control

27: ब्रेकिंग न्यूज़ : Chanda Kochhar ने दिया अपने पद से इस्तीफा , Sandeep Bakshi बने ICICI के नए MD

10/5/2018
ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंदा कोचर अभी छुट्टी पर चल रही हैं। उनके खिलाफ वीडियोकॉन लोन मामले में जांच चल रही है। ICICI बैंक ने संदीप बक्शी को नया MD और CEO बनाया है। उनको 5 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। बैंक के मुताबिक चंदा कोचर के खिलाफ चल रही जांच पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस खबर के बाद ICICI बैंक के शेयर में तेजी आ गई। बैंक का शेयर 3 फीसदी चढ़कर 313 रुपए पर पहुंच गया। ICICI सिक्योरिटी का शेयर भी 1.75 फीसदी चढ़ गया। बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ICICI बैंक ने कहा कि चंदा कोचर को बैंक की सभी सहयोगी कंपनियों के बोर्ड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

Duration:00:02:45

Ask host to enable sharing for playback control

26: सबरीमाला मंदिर के दरवाज़े महिलाओं के लिए खुले , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

9/29/2018
सुप्रीम कोर्ट केरल के सबरीमाला मंदिर में 10-50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर रोक को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया. अदालत ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दे दी है. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने आठ दिनों तक चली सुनवाई के बाद एक अगस्त को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जस्टिस मिश्रा, जस्टिस आर एफ नरीमन, जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदू मल्होत्रा की पीठ ने पहले कहा था कि महिलाओं को प्रवेश से अलग रखने पर रोक लगाने वाले संवैधानिक प्रावधान का 'उज्ज्वल लोकतंत्र' में 'कुछ मूल्य' हैं.

Duration:00:04:13

Ask host to enable sharing for playback control

25: शरद पवार को मोदी की तारीफ करना पड़ा मेहेंगा , तारिक़ अनवर ने छोड़ी पार्टी

9/29/2018
एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महासचिव और बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान देने से नाराज होकर यह कदम उठाया है।

Duration:00:01:40

Ask host to enable sharing for playback control

24: पत्नी का मालिक नहीं है पति , Section 497 को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

9/28/2018
प्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 158 साल पुरानी व्यभिचार की धारा 497 को खत्म कर दिया। कोर्ट ने कहा कि व्यभिचार अपराध नहीं है। हालांकि, यह तलाक का आधार हो सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पति, पत्नी का मालिक नहीं है। समाज जैसा चाहे महिला को वैसा ही सोचने के लिए नहीं कहा जा सकता।

Duration:00:05:20

Ask host to enable sharing for playback control

23: आधार को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ किया पास. Aadhaar Verdict

9/27/2018
लंबे समय से चर्चा में रहे आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्टने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि स्कूलों में दाखिले के लिए आधार को अनिवार्य बनाना जरूरी नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई भी मोबाइल कंपनी आधार कार्ड की डिमांड नहीं कर सकती है। फैसला पढ़ते हुए जस्टिस एके सीकरी ने कहा कि आधार कार्ड की ड्यूप्लिकेसी संभव नहीं है और इससे गरीबों को ताकत मिली है। फैसले में कहा गया, 'शिक्षा हमें अंगूठे से दस्तखत पर लाती है और तकनीक हमें अंगूठे के निशान पर ले जा रही है।

Duration:00:04:10

Ask host to enable sharing for playback control

22: बड़ा हादसा : जेट की फ्लाइट में क्रू एयरप्रेशर बटन दबाना भूला, 30 यात्रियों के नाक-कान से निकला खून

9/21/2018
जयपुर जा रहे जेट एयरवेज के विमान में गुरुवार सुबह यात्रियों ने कान और नाक से खून निकलने की शिकायत की। इसके बाद विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ऊंचाई पर पहुंचने के बाद क्रू मेंबर्स केबिन में एयर प्रेशर कम करना भूल गए, जिसकी वजह से लोगों को यह शिकायत हुई।

Duration:00:14:32

Ask host to enable sharing for playback control

21: ब्रेकिंग न्यूज़ : कश्मीर में सेना ने पांच आतंकी मार गिराए

9/17/2018
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने अब तक पांच आतंकवादियों को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर के आईजीपी एसपी पानी ने कहा कि अभी तक कुल पांच आंतकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. हालांकि, अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. हालांकि, इससे पहले खबर आई थी कि तीन आतंकी मारे गये हैं और अभी भी 5 आतंकी छुपे हुए हैं. पुलिस ने कहा कि अभी भी एनकाउंटर जारी है. एनकाउंटर के मद्देनजर बारामुला-काजीगुंड के बीच ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया है.

Duration:00:08:11

Ask host to enable sharing for playback control

20: Breaking News : हज़ारों करोड़ों की लूट करने वाले Mehul Choksi ने कहा नहीं करूँगा सरेंडर

9/12/2018
PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) पहली बार सामने आया है और एक वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है. एंटीगुआ से जारी एक वीडियो में मेहुल चोकसी ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और आधारहीन हैं. चोकसी ने कहा कि ईडी ने अवैध तरीके से उसकी संपत्तियां जब्त की हैं और इसके लिए कोई आधार नहीं है. उसने पासपोर्ट रद्द किये जाने के मुद्दे पर भी अपनी सफाई दी है. मेहुल चोकसी ने कहा कि मेरा पासपोर्ट क्यों रद्द किया गया, इसके बारे में पासपोर्ट कार्यालय से मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है. न ही मुझे इस बात की जानकारी है कि मैं खतरा क्यों हूं.

Duration:00:07:22

Ask host to enable sharing for playback control

19: जोधपुर में सेना का लड़ाकू विमान MIG-27 दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचा पायलट

9/5/2018
जोधपुर. यहां से करीब बीस किलोमीटर दूर जालेली फौजदरा गांव के पास मंगलवार सुबह 9 बजे एयरफोर्स का मिग 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पायलट बाहर निकलने में कामयाब रहा। विमान में गिरते ही आग लग गई।

Duration:00:01:50