Hello Doctor-logo

Hello Doctor

News & Politics Podcasts

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday. हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.

Location:

India

Description:

Twitter:

@aajtakradio

Language:

Hindi

Contact:

9811264292

Episodes
Ask host to enable sharing for playback control

बीमारियों का घर है जीभ, ठीक से साफ़ नहीं किया तो भुगतना पड़ेगा: हेलो डॉक्टर, Ep 118

8/2/2022
जीभ का रंग आपकी सेहत के बारे में क्या बताता है, कैसे जीभ के बदलते रंग को इग्नोर करना बीमारियों को न्योता देता है और जीभ को साफ करने का सही तरीक़ा क्या है, सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल मुंबई में जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप शाह की बातचीत.

Duration:00:21:37

Ask host to enable sharing for playback control

लिवर भी ख़राब कर सकती है आम लक्षणों वाली ये बीमारी: हेलो डॉक्टर, Ep 117

7/26/2022
क्या होता है हेपेटाइटिस? लक्षण और इलाज क्या हैं? किन लोगों को इसका खतरा सबसे ज़्यादा रहता है और सही टाइम पर इलाज नहीं कराने पर क्या समस्याएं हो सकती हैं? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल एंड किडनी इंस्टिट्यूट में गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉक्टर देबाशीष दत्ता की बातचीत.

Duration:00:16:30

Ask host to enable sharing for playback control

नाखूनों के अलग अलग रंग आपकी सेहत के बारे में क्या बताते हैं? : हेलो डॉक्टर, Ep 116

7/19/2022
नाखून अगर सफ़ेद, पीले या फिर नीले हो रहे हैं तो ये किन बीमारयों की तरफ इशारा करता है? कैसे अपने नाखूनों की देखभाल करें और किन चीज़ों को खाने में शामिल करने से नाख़ून स्वस्थ रहेंगे? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू और मणिपाल हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर भावुक मित्तल की बातचीत.

Duration:00:19:23

Ask host to enable sharing for playback control

बारिश के मौसम में बुखार, पेट दर्द और लिवर इन्फेक्शन से बचने के उपाय: हेलो डॉक्टर, Ep 115

7/12/2022
बारिश के मौसम में कई बीमारियां दस्तक देती हैं. तो इस दौरान किन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है? कैसे फूड और लाइफस्टाइल में बदलाव कर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल में जनरल फिजिशियन डॉक्टर फराह इंगले के साथ खुशबू की बातचीत.

Duration:00:17:57

Ask host to enable sharing for playback control

मां-बाप से मिलने वाली ख़ून की बीमारी, जो ज़िंदगीभर ठीक नहीं होती: हेलो डॉक्टर, Ep 114

7/5/2022
सिकल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia) क्या होता है, कैसे इसकी वजह से हमेशा के लिए शरीर में हो जाती है खून की कमी (blood deficiency)? किन लोगों को इसका खतरा ज्यादा है, इसके लक्षण कैसे होते हैं और इलाज क्या हैं, सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल मुंबई में हेमेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सुभप्रकाश सान्याल की बातचीत.

Duration:00:21:53

Ask host to enable sharing for playback control

माइग्रेन के लक्षण कैसे पहचानें और बचाव के लिए क्या करना चाहिए? : हेलो डॉक्टर, Ep 113

6/28/2022
माइग्रेन क्यों और कैसे होता है? कैसे पता करें आपको सिर्फ सिरदर्द हो रहा है या माइग्रेन का अटैक पड़ रहा है? इसके लक्षण और रोकथाम के उपाय क्या है? सुनिए आज के हेलो डॉक्टर में ख़ुशबू और मणिपाल हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सीएस नरायणन की बातचीत.

Duration:00:24:45

Ask host to enable sharing for playback control

नज़र में हल्का धुंधलापन है तो सावधान, ये अंधेपन का लक्षण हो सकता है : हेलो डॉक्टर, Ep 112

6/21/2022
क्यों मायोपिया में दूर की चीज़ें धुंधली दिखती है? बच्चों में मायोपिया के मामले किन वजहों से बढ़ रहे हैं? इसके लक्षणों को कैसे पहचानें और अगर सही टाइम पर चश्मा नहीं लगा तो क्या इससे आँख की रौशनी भी जा सकती है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू और चैरिटी आई हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर शैलजा टिबरेवाल की बातचीत.

Duration:00:26:16

Ask host to enable sharing for playback control

डायबिटीज़ के शुरूआती लक्षण कैसे पहचानें जिन्हें लोग इग्नोर करते हैं : हेलो डॉक्टर, Ep 111

6/14/2022
डायबिटीज़ के शुरुआती लक्षण क्या हैं जिनपर लोग अमूमन ध्यान नहीं देते? टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में क्या फ़र्क होता है? अगर लक्षणों को इग्नोर किया गया तो आगे चलकर क्या कॉम्प्लीकेशन्स हो सकती है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और आरोग्य वर्ल्ड में रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर स्मृति पाहवा की बातचीत.

Duration:00:23:49

Ask host to enable sharing for playback control

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये ज़रूर सुनिए : हेलो डॉक्टर, Ep 110

6/7/2022
क्या होता है हेयर ट्रांसप्लांट? कैसे किया जाता है? अगर आप ट्रांसप्लांट करवाना चाहते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है? किन लोगों को नहीं करवाना चाहिए और क्या इसमें व्यक्ति की मौत भी हो सकती है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू और मेदांता हॉस्पिटल में सर्जन डॉक्टर आदित्य अग्रवाल की बातचीत.

Duration:00:18:42

Ask host to enable sharing for playback control

तंबाकू से दोस्ती अपने शरीर से दुश्मनी क्यों है? : हेलो डॉक्टर, Ep 109

5/31/2022
तंबाकू खाने या पीने से किस तरह की बीमारियां हो सकती हैं? अगर स्मोकिंग की लत लग चुकी है तो इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं और इ सिगरेट का क्या नुकसान है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और मेदांता हॉस्पिटल में चेस्ट सर्जन डॉक्टर अरविन्द कुमार की बातचीत.

Duration:00:29:36

Ask host to enable sharing for playback control

शरीर में अक्सर दर्द की वजह कहीं ये तो नहीं? : हेलो डॉक्टर, Ep 108

5/24/2022
क्या आपके भी कुछ जोड़ों और मांसपेशियों में अक्सर दर्द रहता है? अगर हाँ तो ये किस वजह से होता है? महिलाओं और पुरषों में से सबसे ज़्यादा रिस्क पर कौन रहता है और ऐसे मामले कोविड से ठीक हुए लोगों में क्यों दिख रहे हैं? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और SL रहेजा हॉस्पिटल में Rheumatologist डॉक्टर नीना चितनिस की बातचीत

Duration:00:21:52

Ask host to enable sharing for playback control

पहाड़ों पर तबीयत न बिगड़े, इसके लिए किन बातों का रखें ख्याल : हेलो डॉक्टर, Ep 107

5/17/2022
चारधाम यात्रा के दौरान 40 लोगों की मौत हो चुकी है. अगर आप भी ऐसी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए? हार्ट अटैक क्यों आता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल मुंबई में जनरल मेडिसिन के हेड संदीप गोरे की बातचीत.

Duration:00:22:04

Ask host to enable sharing for playback control

Gym जॉइन करने से पहले ये बातें जान लीजिए: हेलो डॉक्टर, Ep 106

5/10/2022
नया-नया जिम जाना शुरू किया है तो किन बातों का ध्यान रखें? एक्सरसाइज करते समय किन गलतियों का ध्यान रखें? जिम से पहले और जिम करने के बाद क्या चीज़ें ज़रूर करें और डाइट कैसी होनी चाहिए? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और फिटनेस कोच कपिल शेरावत की बातचीत.

Duration:00:20:30

Ask host to enable sharing for playback control

पेट में दर्द है तो मनमर्ज़ी से दवा लेना कैसे पड़ सकता है भारी? : हेलो डॉक्टर, Ep 105

5/3/2022
गर्मी के मौसम में क्यों बढ़ जाता है पेट में इन्फेक्शन होने का खतरा? किन लक्षणों से ये समझ जाएं कि अब हॉस्पिटलाइजेशन की ज़रूरत है और घर में खाना बनाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज पूरी की बातचीत.

Duration:00:19:52

Ask host to enable sharing for playback control

आपको डेंगू हुआ या मलेरिया, पहचान कैसे करें? : हेलो डॉक्टर, Ep 104

4/26/2022
मलेरिया क्या है और क्यों होता है? मलेरिया और डेंगू के लक्षणों की पहचान कैसे करें? अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं कराया तो क्या कॉम्प्लिकेशंस हो सकती हैं? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में खुशबू और मेदांता हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विकास देसवाल की बातचीत

Duration:00:18:21

Ask host to enable sharing for playback control

गर्मियों में आपके बाल हो जाते हैं बेजान और ख़राब, तो ऐसे बचाएं : हेलो डॉक्टर, Ep 103

4/19/2022
गर्मियों में बालों को किस तरह का नुकसान पहुंचता है? किन घरेलू नुस्खों से आप अपने बालों की चमक गर्मियों में भी बनाए रख सकते हैं और अगर इन नुस्खों के बाद भी बालों की परेशानी जारी रहती है तो तब क्या करना चाहिए? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में.

Duration:00:21:59

Ask host to enable sharing for playback control

हाथ-पांव कांपते हैं तो आपको हो सकती है ये लाइलाज बीमारी : हेलो डॉक्टर, Ep 102

4/12/2022
क्या है पार्किंसन बीमारी जिसकी वजह से आपका अपने ही शरीर पर कंट्रोल नहीं रहता? किन वजहों से ये होता है? इसके लक्षण किस तरह के होते हैं और बचाव के तरीके क्या है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और मेदांता हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनय गोयल से.

Duration:00:22:13

Ask host to enable sharing for playback control

गर्मी में अगर ये काम कर लिए तो नहीं पड़ेंगे बीमार: हेलो डॉक्टर, Ep 101

4/5/2022
गर्मी ने इस बार मार्च के महीने में ही 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तो इस मौसम में आप खुद को कैसे बीमारियों से दूर रख सकते हैं? लू लग जाए तो क्या करना चाहिए और खाने पीने की किन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और SL Raheja Hospital में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर परितोष बघेल की बातचीत.

Duration:00:22:27

Ask host to enable sharing for playback control

बच्चे की शैतानी कहीं इस बीमारी का लक्षण तो नहीं? : हेलो डॉक्टर, Ep 100

3/29/2022
क्या है ADHD बीमारी जिससे बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता? किन लक्षणों से पहचाने की आपका बच्चा इस बीमारी से पीड़ित है और इसका इलाज क्या है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और गुड़गांव के मणिपाल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉक्टर अभिषेक कपूर की बातचीत.

Duration:00:20:03

Ask host to enable sharing for playback control

सिर में क्यों निकलते हैं दाने और इससे छुटकारा कैसे पाएं?: हेलो डॉक्टर, Ep 99

3/22/2022
गर्मियों के सीज़न में क्यों हो जाते हैं सिर के ऊपर दाने, कौन सी बीमारियों के वजह से ये दाने ज्यादा निकलते हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए कौन से शैंपू इस्तेमाल करने चाहिए और कब डॉक्टर से राय लेनी ज़रूरी है, सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में ख़ुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल मुंबई में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण गोडसे की बातचीत.

Duration:00:21:05