
Teen Taal
Comedy
इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, पाणिनि आनंद और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना,...
Location:
United States
Genres:
Comedy
Description:
इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, पाणिनि आनंद और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.
Language:
Hindi
Episodes
ट्रंप की बुराइयां, नंगई की अच्छाइयां और शराब की रुसवाइयां: तीन ताल Ep05
11/9/2020
तीन ताल का पांचवां एपिसोड आ गया है. इस बार बातें छानी गई हैं डोनल्ड ट्रंप की विदाई पर. ये आदमी जो एक सफ़ेद मकान से निकाला गया है, ये दुनिया को बुरा क्यों लगता था? जो इस मकान में रहने आ रहा है, वो बेहतर क्यों लगता है? दूसरी बात, 55 साल के उस आदमी से शुरू होगी जो गोवा के बीच पर नंगा दौड़ पड़ा और ख़ुद पर FIR करवा बैठा. FIR पूनम पांडे पर भी हुई, नग्नता के लिए ही. ये नग्नता होती क्या है और अश्लीलता से अलग किस तरह है? नग्नता पर हमें क्या unlearn करना है? और बीच बीच में चटनी और अचार की तरह आएंगी...
Duration:01:30:25
कौन सा बैंक आपके लिए बेहतर: मनी मैनेजर, Ep 14
11/7/2020
बैंकों से सबका वास्ता होता है, मगर कौन सा बैंक आपके लिए बेहतर रहेगा? आपको किस तरह का बैंक अकाउंट खोलना चाहिए? कहां ज़्यादा रिटर्न मिल सकता है? नया बैंक अकाउंट खुलवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और बैंकिंग से जुड़े कुछ ज़रूरी टिप्स, सुनिए मनी मैनेजर के इस एपिसोड में हमारे एक्सपर्ट शुभम शंखधार से और उनसे बात की है नितिन ठाकुर ने.
Duration:00:31:48
दिक्कत फ्रांस की, इस्लाम की या हर धर्म की?: तीन ताल Ep04
11/2/2020
तीन ताल के चौथे एपिसोड में सुनिए, धर्म, बोलने की आज़ादी और पाकिस्तान पर कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप कुल्हाड़ी की बतकही. पाकिस्तान एक हंसोड़ देश बनकर क्यों रह गया है? धर्म का मकसद क्या रहा होगा, जो अब नहीं रह गया? और धार्मिक भावना और बोलने की आज़ादी के बीच लकीर कहां खींचनी है?
Duration:01:13:23
मांग नहीं है तो क्यों बढ़ रही मंहगाई? :मनी मैनेजर Ep 13
10/31/2020
बदलते मौसम के साथ-साथ आपने अपने आसपास महंगाई को भी बदलते देखा होगा, बढ़ते देखा होगा. समझेंगे क्यों बढ़ रही है महंगाई, कब तक रहत मिल सकती है? मांग है नहीं, फिर भी दाम लगातार क्यों बढे जा रहे हैं? इसी पर रितुराज कर रहे हैं बात शुभम शंखधर के साथ.
Duration:00:28:55
मिर्ज़ापुर 2 के सबसे उम्दा सीन कौन से हैं और कोरोना का डर उड़नछू क्यों हो गया है: तीन ताल Ep03
10/26/2020
तीन ताल के तीसरे एपिसोड में सुनिए, मिर्ज़ापुर 2 पर कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप कुल्हाड़ी की बकैती. इस वेब सीरीज़ ने कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित जैसे किरदार दिए. लेकिन इसके दूसरे सीज़न में क्या कमियां रह गईं? इसके बावजूद क्यों ये तीनों तिलंगे कह रहे हैं कि मिर्ज़ापुर 2 देखनी चाहिए? गुड्ड पंडित की ओर से दिए गए पचास के तीन नोटों की वफ़ादारी हो या इज्ज़तवाले चचा का मुन्ना भैया से बदला हो, मिर्ज़ापुर 2 के सबसे कमाल के सीन कौन से हैं? और आख़िर में बात, भारतीयों ने कोरोना वायरस...
Duration:01:46:36
शेयर मार्केट के लिए हैं नए तो ये एक्सपर्ट टिप्स सुनकर ही लगाइए पैसा : मनी मैनेजर Ep 12
10/24/2020
शेयर बाज़ार का मुनाफ़ा सबको ललचाता है लेकिन नए लोग इस बाज़ार में आने से घबराते हैं. किसी को स्टॉक मार्केट जुआ लगता है तो किसी को कला. आज का मनी मैनेजर इसी बारे में है कि अगर आप इस बाज़ार में नए हैं और पैसा भी कम है तो तैयारी कैसी होनी चाहिए. जानिए शुभम शंखधर से, जिनसे बात की नितिन ठाकुर ने. अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Duration:00:36:53
तनिष्क पर टंटा, मदिरालय बनाम मंदिर, मदरसा और बिहार के 'बोरिंग' चुनाव पर चर्चा: तीन ताल, Ep 02
10/19/2020
तीन ताल के दूसरे एपिसोड में सुनिए बिहार में इस बार चुनाव बोरिंग क्यों है, तनिष्क के विज्ञापन पर बवाल क्यों, मदिरालय बने या मंदिर, मदरसा शिक्षा को बंद करने और नए आई फोन्स के आगमन पर दिलचस्प चर्चा.
Duration:02:09:07
एक से ज़्यादा क्रेडिट कार्ड रखना कितना सही? : मनी मैनेजर Ep11
10/17/2020
मनी मैनेजर के इस अंक में सुनिए क्रेडिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी. क्या होता है क्रेडिट कार्ड, कितने तरह के होते हैं, कैसे तय होती है क्रेडिट कार्ड की लिमिट, कैसे तय होता है इसका इंट्रेस्ट रेट, क्या हैं इसके नफ़ा-नुक़सान ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानिए शुभम शंखधर से, जिनसे बात की नितिन ठाकुर ने.
Duration:00:30:17
TRP के ट्रैप, मरकही पुलिस और सेक्सी प्याज़ पर चर्चा: तीन ताल, Ep 01
10/12/2020
इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं, तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, पाणिनि आनंद और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करेंगे, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर सोमवार, आज तक रेडियो पर. पहल एपिसोड में सुनिए टीआरपी के सिस्टम में प्रॉब्लम क्या है, पुलिस मारती क्यों है, प्याज़ खाने की चीज़ है लेकिन किसी को 'सेक्सी' क्यों लगता है...
Duration:01:55:46
क्या घर ख़रीदने का अभी सही समय है? : मनी मैनेजर Ep10
10/10/2020
मनी मैनेजर के इस अंक में बात होगी होम बाइंग यानि घर खरीदने को लेकर. क्या यह घर खरीदने का सही समय है? घर खरीदने से पहले आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? रेंट पर रहना सही सौदा है या घर में इन्वेस्ट कर लंबे समय तक EMI देते रहना, ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानिए मनी मैनेजर के दसवें एपिसोड में शुभम शंखधर से और उनसे बात कर रहे हैं नितिन ठाकुर.
Duration:00:33:32
लगातार कम हो रहे हैं ब्याज तो क्या FD को लेकर संभलने की ज़रूरत है?: मनी मैनेजर Ep08
9/26/2020
FD यानि फिक्स्ड डिपोजिट क्या होता है? क्यों इसे सबसे सेफ इन्वेस्टमेंट माना जाता है? आज के समय में FD कितना फ़ायदे का सौदा रह गया है? क्यों लगातार FD पर मिलने वाला ब्याज कम होता जा रहा है? इसके अलावा FD से जुड़े कई सवालों के जवाब सुनिए मनी मैनेजर के इस एपिसोड में. बता रहे हैं इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका के एसोसिएट एडिटर और फाइनेंस के एक्सपर्ट शुभम शंखधर और उनसे बात की है नितिन ठाकुर ने.
Duration:00:32:25
आप भी इंश्योरेंस और इनवेस्टमेंट के फ़ैसले यूट्यूब देखकर लेते हैं?: मनी मैनेजर Ep07
9/19/2020
आज कल हर सक्षम व्यक्ति को इंश्योरेंस की ज़रूरत होती है और चतुराई से सेविंग्स करने वाले लोग, चतुराई से इनवेस्टमेंट भी करना चाहते हैं. इंश्योरेंस पॉलिसीज़ की भरमार है और इनवेस्टमेंट के भी ढेर सारे ऑप्शन हैं. लेकिन कैसे पता करें कि कौन सा ऑप्शन आपके लिए सही है. सुनिए, मनी मैनजर के सातवें एपिसोड में इसी विषय पर बात, नितिन ठाकुर और शुभम शंखधर के साथ. प्रड्यूसर: रितुराज साउंड: सचिन द्विवेदी
Duration:00:45:05
कोविड लोन क्या है और कैसे यह आपके काम आ सकता है: मनी मैनेजर Ep05
9/5/2020
मनी मैनेजर में इस हफ़्ते हमारा विषय है Covid Loan. इस पॉडकास्ट में सुनिए Covid Loan से जुड़ी हर जानकारी, जैसे कि ये Covid Loan है क्या? ये बाक़ी अन्य लोन से कैसे अलग है? किसे मिलेगा? आपको लेना चाहिए या नहीं? ऐसे सारे सवालों के जवाब मिलेंगे आपको इस पॉडकास्ट में। लेकर आए हैं नितिन ठाकुर, साथ में हैं हमारे एक्सपर्ट शुभम शंखधर। प्रोड्यूसर - रितु राज साउंड इंजीनियर - सचिन द्विवेदी
Duration:00:27:51
म्युचुअल फंड सबसे सेफ है, इस सलाह में कितना दम?: मनी मैनेजर Ep04
8/29/2020
इस हफ़्ते मनी मैनेजर में समझिए म्युचुअल फंड की पूरी A,B,C, D. क्या ये सुरक्षित निवेश है? अगर है तो कितना? बाकी निवेश के मुकाबले कितना फ़ायदेमंद? किसकी सलाह पर खरीदें? सलाहकार ढूंढने में क्या ध्यान रखें? ऐसे सारे सवालों के जवाब मिलेंगे आपको इस पॉडकास्ट में। लेकर आए हैं नितिन ठाकुर, साथ में हैं वेल्थ मैनेजमेंट के एक्सपर्ट मोहित गांग। प्रोड्यूसर - रितु राज साउंड इंजीनियर - सचिन द्विवेदी
Duration:00:30:10
इस बार इनकम टैक्स भरते हुए इन बातों का रखें ख़्याल: मनी मैनेजर Ep03
8/22/2020
इस हफ़्ते मनी मैनेजर में सुनिए इनकम टैक्स के संबंधित जानकारी, जैसे कि टैक्स भरने के टिप्स, नहीं हैं नौकरी या कमाई का कोई ज़रिया तब भी रिटर्न्स फ़ाइल करें या नहीं, इन्वेस्टमेंट की जानकारी देने से क्या होगा लाभ, ऐसे सारे सवालों के जवाब मिलेंगे आपको इस पॉडकास्ट में। इसे लेकर आए हैं नितिन ठाकुर, साथ में हैं वेल्थ मैनेजमेंट के एक्सपर्ट मोहित गांग। प्रोड्यूसर - रितु राज साउंड इंजीनियर - सचिन द्विवेदी
Duration:00:19:49
गोल्ड ख़रीदने का ये सही वक़्त है या नहीं?: मनी मैनेजर Ep02
8/15/2020
बाज़ार बंद है फिर भी सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है. सोना भारतीयों के दिल के करीब है. लेकिन ऐसे समय में जब बाज़ार की हालत अच्छी नहीं है, सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है? इसका मतलब क्या है और इसका भविष्य क्या है? मनी मैनेजर में इसी पर बात कर रहे हैं नितिन ठाकुर और शुभम शंखधर.प्रड्यूसर: रितुराजसाउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
Duration:00:24:29
गांधी जी ने एक पैसे की नीलामी से ढेरों रुपए कैसे पाए? : क़िस्सागोई Ep 50
8/12/2020
स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे. ये कहानियां आप तक पहुंचाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा महात्मा गांधी का. जब देश स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था तब गांधी इस आन्दोलन की आर्थिक ज़रूरतें कैसे पूरी कर रहे थे? इसके लिए समाज पूरी तरह से गांधी के साथ खड़ा था. गांधी की एक पुकार पर लोग धन देने को तैयार रहते थे. लेकिन एक बार गांधी ने एक पैसे से भी ख़ूब धन बना लिया. कैसे ख़ुद सुनिए
Duration:00:05:18
कोरोना के दौर में क्या इंश्योरेंस लेना सही, अगर लें तो कौन सा?: मनी मैनेजर, Ep01
8/8/2020
कोरोना काल में क्या नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए? लेनी हो तो कौन सी लें? इसके अलावा सुनिए बचत के शानदार टिप्स मार्केट एक्सपर्ट शुभम शंखधर से मनी मैनेजर के पहले एपिसोड में नितिन ठाकुर के साथ जिसे प्रोड्यूस किया रितुराज ने और साउंड मिक्सिंग की सचिन द्विवेदी ने.
Duration:00:20:42