कुरआन इस्लाम धर्म की पवित्रतम और मूल धार्मिक पुस्तक है। मुसलमानों का मानना है कि यह अल्लाह का वचन है जो फरिश्ते जिब्रील के द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर उतारा गया। इसकी वह्य (अवतरण) की प्रक्रिया लगभग 23 वर्षों में पूरी हुई, पहले मक्का में और बाद में मदीना...