NL Charcha
News & Politics Podcasts
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Location:
India
Genres:
News & Politics Podcasts
Description:
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Twitter:
@newslaundry
Language:
Hindi
Website:
https://www.newslaundry.com/
Email:
hindi@newslaundry.com
Episodes
छोटी चर्चा Episode 419
4/18/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते कम वेतन और ख़राब कामकाजी परिस्थितियों को लेकर नोएडा में मज़दूरों के प्रदर्शन और लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक, जिसके अंतर्गत परिसीमन व महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है, जिसे लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सेवानिवृत्त डिप्टी चीफ श्रम आयुक्त अभिजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:17:55
एनएल चर्चा 419: नोएडा श्रमिक आंदोलन और दक्षिण बनाम उत्तर भारत का परिसीमन विवाद
4/18/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते कम वेतन और ख़राब कामकाजी परिस्थितियों को लेकर नोएडा में मज़दूरों के प्रदर्शन और लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक, जिसके अंतर्गत परिसीमन व महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है, जिसे लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ और वे ऐसा करने वाले पहले भाजपा नेता बने, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने नए हलफनामे में जज के बच्चों का नाम लेकर उनके हटने की मांग की, ईडी ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छापेमारी की जिसका स्वामित्व आप सांसद के पास है, नोएडा विरोध प्रदर्शन में अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के आरोप में 350 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए, नोएडा डीएम ने शांति की अपील करते हुए वेतन वृद्धि के उपायों की घोषणा की, छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 14 लोगों की मौत और 19 घायल हुए और टीसीएस नासिक मामले में आईटी कर्मचारी संगठन ने श्रम मंत्रालय से संपर्क कर पॉश अनुपालन ऑडिट की मांग की आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सेवानिवृत्त डिप्टी चीफ श्रम आयुक्त अभिजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “मज़दूरों की जो मांगे हैं, उसमें सबसे बड़ी मांग न्यूनतम वेतन 20 हज़ार तक करने और कामकाज का समय 8 घंटे तक सीमित करना शामिल है, जो श्रम क़ानून हैं, जिसमें मज़दूरों के अधिकारों की सुरक्षा के सभी प्रावधान हैं लेकिन प्राइवेट सेक्टर जो आज के समय में सबसे ज़्यदा नौकरी दे रहा है वहां इन अधिकारों की सबसे ज़्यादा अनदेखी की जाती है. ऐसा क्यों है?”
इस विषय पर अभिजीत कहते हैं, “श्रम क़ानून में जो प्रावधान हैं, इन्हें लागू करवाने के लिए श्रम विभाग में निरीक्षकों की नियुक्ति होती है ताकि वह समय समय पर अपने अधिकार क्षेत्र का निरीक्षण करें लेकिन जो नया लेबर कोड आया है, उसके तहत निरीक्षक बिना किसी आदेश के स्वयं निरीक्षण नहीं कर सकते.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
03:10 - सुर्खियां
08:35 - नोएडा मज़दूर प्रोटेस्ट
55:40 - लोकसभा का विशेष सत्र
01:20:24 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
अभिजीत कुमार
लेबर कोड गाइडलाइन्स
हृदयेश जोशी
महिला आरक्षण से जुड़े लेख पढ़ेंकिताब - प्राइस ऑफ़ इनक्वॉलिटी
आनंद वर्धन
कविता - लोहे का स्वाद
किताब - द इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन
अतुल चौरसिया
वीडियो - हार्श रियलिटी ऑफ़ नोएडा फैक्टरीज़विकास जांगड़ा
सीरीज़ -चिरैय्या
लोकसभा में जारी बहस देखें
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं. इस बार की चुनावी कवरेज एक बड़ा और दो-तीन टीमों का साझा प्रयास है: श्रीनिवासन जैन विशेष इंटरव्यूज़ और ज़मीनी रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं; 'द न्यूज़ मिनट' दक्षिण भारत से आपको हर सियासी अपडेट देगा और 'अनदर इलेक्शन शो' के साथ-साथ हमारे रिपोर्टर, बंगाल और असम की गहराई से पड़ताल करेंगे. इन कहानियों को आप तक लाने में हमारे चुनावी सेना प्रोजेक्ट को सहयोग करें.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:27:58
छोटी चर्चा Episode 418
4/11/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते और असम व पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और अफरीदा हुसैन ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:13:27
एनएल चर्चा 418: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के साथ होर्मुज़ में शांति और असम में चुनावी घमासान
4/11/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते और असम व पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में हुआ बंपर मतदान, इलाहबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफ़ा, ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच ईरान ने दो सप्ताह के युद्धविराम को किया स्वीकार, युद्धविराम के बावजूद इजराइल के लेबनान पर हमले जारी, तृणमूल कांग्रेस के मंत्रिमंडल ने चुनाव आयोग से की मुलाक़ात, एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी उत्तरप्रदेश की मतदाता सूची में दो करोड़ मतदाता घटे, पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली ज़मानत और सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मामले पर सुनवाई शुरू की आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और अफरीदा हुसैन ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “कथित शांति समझौता जो ट्रंप ने घोषित किया, जिसे लेकर इज़राइल ने कहा है कि हमसे मशवरा नहीं किया गया और लेबनान पर हमले जारी रखे. इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया, इस पूरे प्रकरण को कैसे देखा जाना चाहिए.”
इस विषय पर निरुपमा कहती हैं, “ट्रंप को चाहिए था कि किस तरह वे इस युद्ध से निकलें और अपनी जीत की घोषणा कर सकें. उनको यह युद्ध इसलिए भी खत्म करना था कि यह उनके लिए एक राजनीतिक जाल की तरह बन गया था और उन्हें अपनी ही देश में विरोध का सामना करना पड़ रहा था.”
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
02:43 - सुर्खियां
07:35 - अमेरिका-ईरान युद्धविराम
35:45 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
41:25 - असम में चुनावी घमासान
01:32:20 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएअफरीदा हुसैन
सत्ता से सवाल पूछें
शार्दूल कात्यायन
सीरीज़ -डेयरडेविल बोर्न अगेन
न्यूज़लॉन्ड्री के चुनावी सेना प्रोजेक्ट मेंयोगदान दे
निरुपमा सुब्रमण्यम
सीरीज़ -तेहरान
फिल्म - आर्गो
विकास जांगड़ागाना - वॉमिट ऑन पेपर
सीरीज़ -मामला लीगल है
न्यूज़लॉन्ड्री पर तोरा अग्रवाल कीरिपोर्ट
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : सैफ अली इकराम
संपादन: सैफ अली इकराम
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं. इस बार की चुनावी कवरेज एक बड़ा और दो-तीन टीमों का साझा प्रयास है: श्रीनिवासन जैन विशेष इंटरव्यूज़ और ज़मीनी रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं; 'द न्यूज़ मिनट' दक्षिण भारत से आपको हर सियासी अपडेट देगा और 'अनदर इलेक्शन शो' के साथ-साथ हमारे रिपोर्टर, बंगाल और असम की गहराई से पड़ताल करेंगे. इन कहानियों को आप तक लाने में हमारे चुनावी सेना प्रोजेक्ट को सहयोग करें.
ं
”
.
रहीं.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:35:09
417
4/4/2026
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:26:26
एनएल चर्चा 416: ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट का एससी दर्जा पर नया फैसला
3/28/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा ईरान द्वारा अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को खारिज कर सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाना, संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष का प्रभाव लंबे समय तक रहने की संभावना पर बयान देना, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची का भारत समेत अपने अन्य मित्र देशों के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को खोलना, सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान करना आदि खबरें की इस हफ्ते की सुर्खियां बनीं.
हफ्ते की अन्य सुर्खियों में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए द्वारा सीट बंटवारे का ऐलान, बीजेपी द्वारा कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप केस की पीड़िता की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाना, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूएनआई के दफ्तर को सील किया जाना और बालेंद्र शाह द्वारा नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेना शामिल है.
इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के संरक्षण विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल पूछते हैं, “पहले के मुकाबले अब बिना किसी खास चर्चा के बिलों को पारित कर दिया जाता है. यह कितनी चिंताजनक स्थिति है और इसमें सुधार करना कितना सही है?.”
इसके जवाब में निकिता कहती हैं, “देश में डाटा शेयरिंग प्रोटोकॉल के कमजोर होने के कारण सर्जरी के दौरान दी गई जानकारी के लीक होने की चिंता है. इसके अलावा साल 2019 के नालसा के निर्णय के खिलाफ होने की वजह से लोकसभा में विपक्ष और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने इस बिल को वापस लेने की बात की, हालांकि, उसे नज़रअंदाज करते हुए इस बिल को दोनों सदनों में पारित किया गया है.”
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:48 - सुर्खियां
18:48 - संसद में पारित ट्रांसजेंडर विधेयक पर चर्चा
53:49 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
58:04 - सुप्रीम कोर्ट का धर्म परिवर्तन पर एससी का दर्जा समाप्त करने का फैसला
1:12:45 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
अनीश गावंडे और नाज़ जोशी के साथ बातचीत
विलियम डेलरिम्पल का किम घैटस के साथ पॉडकास्ट
शार्दूल कात्यायन
दयानिता सिंह की किताब- माय सेल्फ मोना अहमद और लेटर्स टू अ यंग पोएट
न्यूज़लॉन्ड्री पर लेख
निकिता सोनावने
जेसिका हींचि की किताब- गवर्निंग जेंडर एंड सेक्सुअलिटी इन कॉलोनियल इंडिया
नीमा हसन की कविताएं
अतुल चौरसिया
बसंत कुमार की रामनाथ गोयनका से सम्मानित रिपोर्ट
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:16:56
छोटी चर्चा Episode 416
3/28/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.
इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:18:39
छोटी चर्चा Episode 415
3/21/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के दायरे से भारत में गहराते ऊर्जा संकट और बीते हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों पर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:16:38
एनएल चर्चा 414: हॉर्मुज़ की 'घेराबंदी' से भारत में ऊर्जा का संकट और दिल्ली में आपसी रंजिश पर सियासत
3/14/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई की मौत के बाद मुज्तबा ख़ामेनेई चुने गए नए सर्वोच्च नेता, पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात करके खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा, सुप्रीम कोर्ट ने 31 वर्षीय हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की इजाज़त, असम कैबिनेट ने राज्य संचालित फ़ख़रुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का नाम बदलने की की घोषणा, दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर हत्या मामले में मुस्लिम लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाने पर लगाई रोक, पीएम मोदी के कोच्चि दौरे के कार्यक्रम से केरल के लोक निर्माण मंत्री को बाहर रखने को लेकर उठा विवाद, लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टेक्सास में एक ऐतिहासिक रेफ़ाइनरी की घोषणा की, गुरमीत राम रहीम सिंह एक हत्या के मामले में बरी और जम्मू में पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख अब्दुल्लाह को जान से मारने के प्रयास में एक व्यक्ति गिरफ्तार आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देश में ऐसा कोई संकट नहीं है जबकि ग्राउंड रियलिटी यह है कि एलपीजी सिलेंडर बुक करने का सिस्टम ठप हो चुका है. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से ईरान ने चीन और बांग्लादेश के जहाज़ गुजरने की इजाज़त दे दी है बाक़ी किसी देश को यह अनुमति नहीं है यही वह रास्ता है जहां से भारत की भी ईंधन की सप्लाई होती है.”
इस विषय पर ज्योत्सना कहती हैं, “मैं अबुधाबी में हूं और दो हफ्ते हो रहे हैं जबसे युद्ध शुरू हुआ है, सच कहूं तो अब आदत सी हो गई है, शुरू में थोड़ा डर लगता था. 14 दिन से यहां कुछ नहीं बदला है. स्कूल बंद हैं और उनके भी खुलने की जल्दी उम्मीद नहीं है. हालांकि जितना पैनिक भारतीय टेलीविज़न मीडिया दिखा रहा है वैसा यहां कुछ नहीं है.”
सुनिए टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
03:54 - सुर्खियां
14:00 - पश्चिम एशिया में युद्ध से उपजा ऊर्जा संकट
01:01:41 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:02:42 - उत्तम नगर विवाद
01:15:45 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
कल्लोल भट्टाचार्य
हमास : अ बिगिनर्स गाइड
ज्योत्सना मोहन
शार्दूल कात्यायन
उत्तम नगर मामले पर न्यूज़लॉन्ड्री रिपोर्टर अवधेश कुमार कीरिपोर्ट
लेख - व्हाई ओवरस्पीडिंग इज़ इंडियाज़ मोस्ट ‘प्रिविलेज्ड’ क्राइम
विकास जांगड़ा ईरान के विदेश मंत्री का सीएनएन पर इंटरव्यू
अतुल चौरसिया
किताब - ठाकुरबाड़ लेख - आत्मनिर्भरता इज़ मैनेजिंग एक्सटर्नल डिपेंडेंसीज़, बिग-पावर राइवलरीचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
मणिकर्णिका घाट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, उजड़े (ढहा दिए गए) घरों और खामोश हो चुके मोहल्लों के बीच यह सीरीज़ बताएगी कि कैसे तोड़फोड़ की राजनीति बनारस की सिर्फ़ इमारतें नहीं, उसकी आत्मा को भी बदल रही है. बनारस पर हमारे इस सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करिए.पूरी चर्चा -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:23:19
छोटी चर्चा Episode 414
3/14/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:18:00
छोटी चर्चा Episode 413
3/7/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:18:41
एनएल चर्चा 413: ईरान-अमेरिका युद्ध में भारत की फजीहत और नीतीश कुमार का बिहार से रिटायरमेंट
3/7/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा ईरान के सर्वोच्च नेता सयैद अली ख़ामेनेई की अमरीकी हमले में हुई मौत, ईरान के स्कूल पर अमरीकी हमले में 160 बच्चियों की मौत, भारत के किनारे पर एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी ने भारत से लौट रहे ईरानी नौसेना के जहाज़ पर किया हमला, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए भरा नामांकन, महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारख़ाने में विस्फोट होने से 17 लोगों की मौत, असम के कर्बी में एक सुखोई विमान हुआ क्रैश, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा और नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन के बाद हुए पहले चुनाव समाप्त आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “एक बार फिर से नीतीश कुमार ने सबको चौंकाते हुए पाला नहीं बदला बल्कि सदन बदल लिया है. इस घोषणा के बाद जेडीयू के कार्यकर्ताओं का कुछ विरोध भी नज़र आया है और जेडीयू के नज़रिये से बड़ी महत्वपूर्ण बात है, जेडीयू की तरफ से अभी तक जो उत्तराधिकार का प्रश्न है वह स्पष्ट नहीं है.”
इस विषय पर आनंदवर्धन कहते हैं, “नीतीश अब कितने निर्णय खुद लेते हैं और कितने उनके इर्द गिर्द जो दीर्घा बनी हुई है, यह संशय बना हुआ है और जिस मौलिक नीतीश कुमार को हम जानते हैं यह निर्णय उनका नहीं हो सकता.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
04:13 - सुर्खियां
09:52 - ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध
58:30 - नितीश कुमार का दिल्ली कूच
01:10:30 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने केयहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
अनुराधा चिनॉय
पॉडकास्ट - मिडिल ईस्ट आई
पॉडकास्ट - द क्रैडल
शार्दूल कात्यायन
रिपोर्ट - वेस्टर्न कवरेज ऑफ ईरान इज़ लाइक अ मास्टरक्लास इन सेइंग एवरीथिंग एक्सेप्ट हू डिड इट
लेख - बिवेयर द वेस्ट्स यूज़फुल इडियट्स ओवर ईरान
आनंद वर्धन
वीडियो - द एक्ज़ीक्यूशन ऑफ़ सद्दाम हुसैनकिताब - अमंग द बिलीवर्स
हृदयेश जोशी
रिपोर्ट - राहुल कंवल्स न्यू NDTV फॉर न्यू इंडिया
अतुल चौरसिया
टेलीविज़न सीरीज़ ब्योमकेश बख़्शी
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
मणिकर्णिका घाट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, उजड़े (ढहा दिए गए) घरों और खामोश हो चुके मोहल्लों के बीच यह सीरीज़ बताएगी कि कैसे तोड़फोड़ की राजनीति बनारस की सिर्फ़ इमारतें नहीं, उसकी आत्मा को भी बदल रही है. बनारस पर हमारे इस सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करिए.
लिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:21:04
छोटी चर्चा Episode 412
2/28/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:16:56
एनएल चर्चा 412 : शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया को 'क्लीन चिट', एनसीईआरटी विवाद और मोदी का इज़राइल दौरा
2/28/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा पाकिस्तान द्वारा अफ़ग़निस्तान के बॉर्डर पर की गई बमबारी, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की सोशल साइंस की किताब पर लगाई रोक, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिक्षण संस्थानों के आस पास मांस की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की संभावना बढ़ी, मुज़फ्फरनगर दंगा मामले में सभी 37 आरोपियों को अदालत ने किया बरी और साल 2025 की कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़ साल 2025 पत्रकारों के लिए पिछले तीन दशकों में सबसे ख़राब साल रहा जिसमें 129 पत्रकारों की मौत हुई, इन पत्रकारों में 86 की मौत इज़राइल के हमले में हुई आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “जिस तरह अरिवंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला गया, यह मामला आम मामलों से बिलकुल अलग है, एक पदासीन मुख्यमंत्री को जेल में डालने का काम किया गया. फिर चाहे वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मामला हो, दोनों को ही अदालत ने बरी किया, यह दिखाता है कि किस तरह जांच एजेंसीज़ का सरकार द्वारा ग़लत इस्तेमाल किया जाता है.”
इस विषय पर स्मिता कहती हैं, “इस मामले में बहुत से बिंदु हैं जिन पर विचार करने की ज़रूरत है, यह संघीय ढांचे पर बहुत बड़ा सवाल है जो बीजेपी द्वारा बार-बार डबल इंजन की सरकार की बात की जाती है कि अगर सरकार डबल इंजन नहीं होगी तो केंद्र द्वारा रोनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.
सुमिता हज़ारिका
शो - न्यूज़लॉन्ड्री टिप्पणीकिताब - लेडी जस्टिस
स्मिता शर्मा
किताब - ग्लोकल टेरर इन साउथ एशिया: ट्रेसिंग द रूट्स इन जियोपॉलिटिक्स एंड द ट्रेजेडी ऑफ अफगानिस्तान
यूट्यूब वीडियो - पाकिस्तान बनाम तालिबान । क्यों जारी है सैन्य कारवाई। क्या है हालात?
शार्दूल कात्यायन
लेख - व्हाई ओवरस्पीडिंग इज़ इंडियाज़ मोस्ट 'प्रिविलेज्ड' क्राइम
निबंध संकलन - भारतेन्दु कालीन व्यंग्य परंपरा
लेख - मूर्खता में ही होशियारी है
विकास जांगड़ा इज़राइल प पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रे
किताब - इन्कम्प्लीट जस्टिस
अतुल चौरसिया
गीत - जब फागुन रंग झमकते हो, तब देख बहारें होली की
न्यूज़लॉन्ड्री कीएनडीटीवी पर रिपोर्ट
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
मणिकर्णिका घाट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, उजड़े (ढहा दिए गए) घरों और खामोश हो चुके मोहल्लों के बीच यह सीरीज़ बताएगी कि कैसे तोड़फोड़ की राजनीति बनारस की सिर्फ़ इमारतें नहीं, उसकी आत्मा को भी बदल रही है. बनारस पर हमारे इस सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करिएड़े अटक
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:27:55
छोटी चर्चा Episode 411
2/21/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:24:23
एनएल चर्चा 411:AI इंपैक्ट समिट पर गलगोटिया की धुंध और चुनावी मुफ्तखोरी पर सुप्रीम कोर्ट की विरोधाभासी टिप्पणी
2/21/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने मुसलमानों को दिए जाने वाले जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर रोक लगाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शनों पर एक महीने के लिए लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुआ कहा कि अगर राज्य सरकारें चुनाव से पहले जनता के बीच रेवड़ी बांटती रहेंगी तो उसके पास विकास के लिए धन कहां से बचेगा, एनबीडीएसए ने फ़र्ज़ी खबर चलाने को लेकर ज़ी न्यूज़ पर लगाया जुर्माना, फेमा के नियमों के उल्लंघन के चलते न्यूज़क्लिक के ऊपर 120 करोड़ और उसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ पर 64 करोड़ का जुर्माना लगाया गया, एनजीटी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को मिली पर्यवारण से जुडी मंज़ूरी के खिलाफ की गई अपीलों को किया ख़ारिज और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- दिल्ली है गैस चैम्बरै आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “एआई समिट या एआई हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है और इस बीच उच्च शिक्षा के प्राइवेट इंस्टीट्यूशंस की भूमिका क्या है, वह किस तरह से इसे आगे बढ़ा रहे हैं?”
इस विषय पर आभा कहती हैं, “एआई को लेकर हमारे छात्रों की तैयारी उस ओर होनी चाहिए, लेकिन क्या एआई समिट करने से हम उस मक़ाम पर पहुंच पाएंगे जहां हम जाना चाहते हैं? सरकार ने क्या एआई, मशीन लर्निंग इत्यादि में कोई खास निवेश किया है?”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
04:15 - सुर्खियां
17:40 - एआई समिट और गालगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद
1:13:56 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:21:58 - रेवड़ी कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
01:39:50 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
आभा देव
लेख - विद गलगोटियास रोबोट डॉग रो, ‘एआई-वॉशिंग’ कम्स फुल सर्कल फॉर इंडिया
आनंद वर्धन
लेख -
शार्दूल कात्यायन
लेख - यू.एस. विदहोल्ड्स सपोर्ट फ्रॉम मेजर इंटरनेशनल एआई सेफ्टी रिपोर्ट
लेख - एज़ एआई एंटर्स द ऑपरेटिंग रूम, रिपोर्ट्स अराइज़ ऑफ बॉच्ड सर्जरीज़ एंड मिसआइडेंटिफाइड बॉडी पार्ट्लेख - स्टेट ऑफ एआई वर्सेस ह्यूमन कोड जनरेशन रिपोर्ट
हृदयेश जोशी
न्यूज़लॉन्ड्री कीआयुर्वेद पर डॉक्यूमेंट्री
अतुल चौरसिया
प्रतीक गोयल की रिपोर्ट : द मेकिंग ऑफ गलगोटियाज़: एन एक्सपेंशन पावर्ड बाय लैंड डील्स एंड मीडिया ब्लिट्जडॉक्यूमेंट्री - फिल्थी रिच
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
मणिकर्णिका घाट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, उजड़े (ढहा दिए गए) घरों और खामोश हो चुके मोहल्लों के बीच यह सीरीज़ बताएगी कि कैसे तोड़फोड़ की राजनीति बनारस की सिर्फ़ इमारतें नहीं, उसकी आत्मा को भी बदल रही है. बनारस पर हमारे इस सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करिए.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:51:04
छोटी चर्चा Episode 410
2/14/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:21:15
एनएल चर्चा 410: सोशल मीडिया पर बढ़ती पाबंदियां और हिमंता बिस्व सरमा की हेट पॉलिटिक्स
2/14/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा संसद में विपक्ष द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए अविश्वास का प्रस्ताव लाया जाना और इस प्रस्ताव के निपटारे तक बिरला के अध्यक्ष की कुर्सी पर न बैठने का फैसला, संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी का मोदी सरकार पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील एवं हरदीप पुरी का यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में नाम आने की चर्चा करने पर हंगामा आदि ख़बरें भी हफ्ते भर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल चौरसिया पूछते हैं, “बीते दिनों आए फैसलों और सरकारी आदेशों को देखें तो अभिव्यक्ति का दायरा, सिमटता नजर आ रहा है. पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के लिए ये एक चिंता की बात है. खासकर मीडिया संस्थान के तौर देखें तो हर खबर किसी न किसी इंसान को ठेस तो पहुंचाती ही है तो ऐसे में क्या गिरफ्तारी जैसे चीजें सही हैं?”
इसके जवाब में अपार कहते हैं, “सबसे पहले तो हमें ये समझना पड़ेगा कि फासिस्ट सोच पूरी तरह से नियंत्रण या सरेंडर चाहती है. जैसे अगर आप रवि नायर का ही केस देख लें. मानहानि का दावा आर्थिक क्षति के लिए हो सकता है या किसी आपराधिक कार्य के लिए हो सकता है, लेकिन पत्रकारों पर यह कहां तक उचित है. खासकर अगर पत्रकार को राहत नहीं मिले तो उसे लगातार अदालतों के चक्कर लगाने होंगे.”
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:02 - सुर्खियां
21:08 - डिजिटल कंटेंट पर नए नियम और पत्रकार रवि नायर को सजा
47:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
51:59 - बांग्लादेश चुनाव
55:54 - हेट पॉलिटिक्स और हिमंता बिस्व सरमा
1:17:04 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
अपार गुप्ता
कैरेन हाओ की किताब- एम्पायर ऑफ़ एआ.
शार्दूल कात्यायन
जेमी रस्किन की स्पीच
बिल बर्र का स्टैंड अप शो
विकास जांगड़डेली स्टार पर बांग्लादेश चुनाव से जुड़े लेपहला लेख, दूसरा लेख, तीसरा लेख, चौथा लेख
नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज- अनरियल
अमित कुमार
अलेक्सांद्र फ़ेदयेव की किताब-पराजय
अतुल चौरसिया
न्यूज़लॉन्ड्री पर बसंत कुमार की आयुर्वेद पर डॉक्यूमेंट्री
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:23:12
एनएल चर्चा 409: नरवणे की आत्मकथा पर रोक, ट्रंप के टैरिफ कट का हिसाब-किताब और बच्चों में मोबाइल की जानलेवा लत
2/7/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ ट्रेड डील की सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए टैरिफ में की गई कटौती, संसद के बजट सत्र के बीच जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर जारी विवाद और ग़ाज़ियाबाद में तीन नाबालिग़ लड़कियों ने नवीं मंज़िल से कूदकर दी जान को लेकर विस्तार से बात इसके अलावा वाशिंगटन पोस्ट में की गई बड़ी छंटनी के साथ दुनिया से सिमटे अमेरिका के इस प्रतिष्ठित अख़बार के दायरे, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वार्षिक बजट, इलाहबाद उच्च न्यायलय ने उत्तर प्रदेश में जारी ‘बुलडोज़र जस्टिस’ की सख्त टिप्पणी, मेघालय के जैतिया हिल्स ज़िले में खदान में विस्फोट होने से 16 मज़दूरों की मौत समेत कई मज़दूर फंसे, कोटद्वार के दीपक उस समय विवाद में आ गए जब उन्होंने बजरंग दल के लोगों को एक मुसलमान दुकानदार को परेशान करने से रोका, चुनाव आयोग व पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी खींचतान, पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने ऑपरेशन हिरौफ़ की शुरुआत की जिसमें 23 नागरिकों की मौत और जेफ्री एप्सटीन टीन मामले से जुड़े लाखों दस्तावेज़ सार्वजानिक आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में बतौर मेहमान पूर्व आईपीएस अधिकारी यशवर्धन झा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवाने की किताब का एक हिस्सा संसद में राहुल गांधी संसद में पढ़ना चाह रहे थे, जो एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है लेकिन उन्हें रोक दिया गया, यह किताब भारत में अभी प्रकाशित नहीं हुई है, सरकार ने इसपर रोक लगाई हुई है, इसे भारत सरकार ने क्यों रोक रखा है?
”इस विषय पर यशवर्धन झा कहते हैं, “सबसे पहला सवाल यह उठता है कि क्या राहुल गांधी को क्या यह अधिकार था संसद में उठाने का?”
पूरा मामला समझने और विशेषज्ञों की राय जानने के लिए सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
07:07 - सुर्खियां
13:15 - एमएम नरवणे किताब विवाद
53:30 - अमेरिका के साथ व्यापार संधि
01:17:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:23:25 - ग़ाज़ियाबाद में बच्चियों की आत्महत्या 01:41:40 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएहृदयेश जोशी
पुस्तक संग्रह - इंट्रुइगिंग इण्डिया
शार्दूल कात्यायन
अनमोल प्रितम की ‘मोहम्मद दीपक’ से बातचीत
लेख - जेन ज़ी बिकेम फर्स्ट जेनेरशन टू बी लेस इंटेलीजेंट दैन मिलेनियल्स ऐज़ आईक्यू ड्रॉप्ड
आनंदवर्धन
किताब - हाउ टू डू नथिंग
किताब - परशुराम की प्रतीक्षा
अतुल चौरसिया
सीरीज़ -तस्करी
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:01:50:25
छोटी चर्चा Episode 408
1/31/2026
एनएल चर्चा में इस हफ्ते यूजीसी के नए दिशानिर्देशों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत से पैदा हुई राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर अदिति पासवान और द न्यूज़ मिनट के संपादक सुदीप्तो मंडल शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “यूजीसी की यह गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही बनाई गईं थीं, लेकिन जब यह गाइडलाइन आई तो उसके बाद तथाकथित सवर्णों का विरोध शुरू हो गया, फिर सुप्रीम कोर्ट ने ही इसपर रोक लगा दी.”
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Duration:00:22:21